W3C भारतीय कार्यालयअंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से:
इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, नई दिल्ली से W3C भारतीय कार्यालय (सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, इलेक्ट्रॉनिक्स निकेतन, नई दिल्ली) लगभग
19 किलोमीटर है। टैक्सी के लिए पूर्व भुगतान काउंटरर हवाई अड्डे के अन्दर है। हवाई अड्डे के बाहर भी टैक्सी उपलब्ध होती हैं। टैक्सी का किराया
लगभग 180/-रु.,(US$ 3.74),(Euro 2.69) होता है। हवाई अड्डे के सबसे नजदीक पंचतारा होटल रैडिसन है।

अंतर्देशीय हवाई अड्डे से:
अंतर्देशीय हवाई अड्डा, नई दिल्ली से W3C भारतीय कार्यालय (सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, इलेक्ट्रॉनिक्स निकेतन, नई दिल्ली) लगभग 15 किलोमीटर
है। टैक्सी के लिए पूर्व भुगतान काउंटरर हवाई अड्डे के अन्दर है। हवाई अड्डे के बाहर भी टैक्सी उपलब्ध होती हैं। टैक्सी का किराया लगभग 125/
-रु., (US$ 3.74),(Euro 2.69) होता है। हवाई अड्डे के सबसे नजदीक पंचतारा होटल रैडिसन है।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से:
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (पहाड़गंज) से W3C भारतीय कार्यालय (सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, इलेक्ट्रॉनिक्स निकेतन, नई दिल्ली):
प्लेटफार्म नम्बर 1 के निकास द्वार से बाहर आएँ। बाहर आने के बाद दो विकल्प हैं:
1. टैक्सी अथवा ऑटो (तिपहिया वाहन) द्वारा
टैक्सी अथवा ऑटो (तिपहिया वाहन) द्वारा : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से W3C भारतीय कार्यालय (सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, इलेक्ट्रॉनिक्स निकेतन, नई दिल्ली) लगभग 9 किलोमीटर है। ऑटो का किराया लगभग 80/-रु.,(US$ 1.66),(Euro 1.19) होता है। रेलवे स्टेशन से बाहर टैक्सी भी उपलब्ध है। टैक्सी का किराया लगभग 200/-रु.,(US $ 4.15),(Euro 2.98) होता है।
मुख्य बस स्थानक (Major Bus Stops)
दिल्ली स्थित अन्तर्राज्यीय बस बड्डा (कश्मीरी गेट) से (ISBT Kashmiri Gate, Delhi):
अन्तर्राज्यीय बस अड्डा, कश्मीरी गेट, दिल्ली से W3C भारतीय कार्यालय,सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, इलेक्ट्रॉनिक्स निकेतन, नई दिल्ली। आने के लिए दो विकल्प हैं:
1. टैक्सी अथवा ऑटो (तिपहिया वाहन) द्वारा
टैक्सी अथवा ऑटो (तिपहिया वाहन) द्वारा: अन्तर्राज्यीय बस अड्डा, कश्मीरी गेट, दिल्ली से W3C भारतीय कार्यालय,सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, इलेक्ट्रॉनिक्स निकेतन, नई दिल्ली लगभग 10 किलोमीटर है। ऑटो का किराया लगभग 100/-रु.,(US$ 2.70),(Euro 1.49) होता है। टैक्सी का किराया लगभग 200/-रु.,(US $ 4.15),(Euro 2.98) होता है।

Copyright © 1994-2003 W3C ® (MIT, ERCIM, Keio), All Rights Reserved. W3C liability, trademark, document use and software licensing rules apply. Your interactions with this site are in accordance with our public and Member privacy statements.