W3C भारतीय कार्यालयhttp://www.w3.org/ -- 16 मार्च 2011 -- वेब एक महत्वपूर्ण संसाधन बन गया है जो बड़े पैमाने पर सभी उद्योगों तथा समाज में बदलाव ला रहा है। इस वर्ष, W3C सभी WWW2011 प्रतिभागियों को अनुप्रयोग विकास के लिए इस विस्तृत होती हुई मुक्त वेब प्लेटफार्म के क्षेत्रीय एवं वैश्विक प्रभाव पर विचार-विमर्श करने के लिए हैदराबाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एचआईसीसी) में आमंत्रित करता है।
मुक्त समाज को समर्थन देने वाले वेब को तैयार करने की मुख्य बातें क्या हैं? वेब और टेलीविजन कैसे जुड़ रहे हैं? देशी अनुप्रयोगों की तुलना में मोबाइल युक्तियों पर वेब अनुप्रयोगों के क्या लाभ हैं? अभिगम्यता की दृष्टि से मोबाइल फोन पर संवर्धित वास्तविकता के लिए डिजाइन की कुछ चुनौतियाँ क्या हैं? प्रतिभागी इन तथा अन्य विषयों पर W3C के साथ विभिन्न अवसरों पर चर्चा कर सकते हैं :
मुक्त वेब प्लेटफार्म के बारे में जानने तथा इसे विकसित होने में सहायता देने के लिए W3C के साथ WWW2011 पर मिलें।
W3C ट्रैक का आयोजन W3C भारत कार्यालय तथा MobiWebApp EU project की सहायता से किया गया था।
विश्व व्यापी संघ (W3C) एक अन्तर्राष्ट्रीय संघ है जहाँ सदस्य संगठन, पूर्ण कालिक कर्मचारी, तथा जनता एक साथ मिलकर वेब के मानक तैयार करने के कार्य करते हैं। W3C मुख्यतः वेब मानकों के सृजन तथा वेब के दीर्घकालीन विकास का सुनिश्चय करने के लिए तैयार दिशा-निर्देशों के जरिए अपने मिशन पर कार्य करता है। 325 से ज्यादा संगठन इस संघ के सदस्य हैं। W3C को संय़ुक्त राज्य अमेरिका के MIT Computer Science and Artificial Intelligence Laboratory (MIT CSAIL), फ्रांस के European Research Consortium for Informatics and Mathematics (ERCIM) मुख्यालय से तथा जापान के Keio विश्वविद्यालय और पूरे विश्व के अतिरिक्त कार्यालयों द्वारा संयुक्त रूप से चलाया जाता है। अधिक जानकारी के लिए http://www.w3.org/ देखें।
Copyright © 1994-2003 W3C ® (MIT, ERCIM, Keio), All Rights Reserved. W3C liability, trademark, document use and software licensing rules apply. Your interactions with this site are in accordance with our public and Member privacy statements.