W3C INDIA OFFICEविश्व व्यापी वेब संकाय (W3C) सूचना, वाणिज्य, संचार और संग्रहित ज्ञान के लिए एक मंच की तरह वेब को इसके सम्पूर्ण क्षमता के उपयोग की दिशा में अग्रणी करने के लिए अर्न्तसंचलनीय तकनीकियां (interoperable technologies) (विनिर्देश, मार्गदर्शन, सॉफ्टवेयर और उपकरण) विकसित करता है। W3C भारतीय कार्यालय (W3C-भारत) भारत में W3C गतिविधियों का राष्ट्रीय संपर्क केन्द्र है।
यदि आप सूचना-पत्र नियमित प्राप्त करना चाहते हैं, तो हमारी
डाक-सूची (Mailing List). पर अनुमोदन (subscribe) करें। आप अपना ई-मेल पता slata@mit.gov.in , schandra@mit.gov.in पर भेज सकते हैं, हमें इसे अपनी सूची में शामिल करने में प्रसन्नता होगी।
अधिक जानकारी और W3C की गतिविधियों की निर्देशिका के लिए आप
W3C होम पेज को देख सकते हैं।
W3C का नया भारतीय कार्यालय अब सूचना प्रौद्योगिकी विभाग(डी आई टी), 6 सी जी ओ काम्प्लेक्स , इलेक्ट्रानिक्स निकेतन,लोधी रोड , नई दिल्ली, भारत में स्थित है।
एक्स.एम.एल.:आई. डी. संस्करण (version) 1.0 के विस्तार के प्रस्तावित परामर्श को घोषित करने पर W3C को हर्ष है। यह विनिर्देशन एक पूर्व परिभाषित लक्षण नाम (attribute name) को प्रस्तुत करता है जो हमेशा एक आई.डी. की तरह समझा और पहचाना जा सकता है। टिप्पणीयॉँ 26 अगस्त तक आमंत्रित हैं। एक्स.एम.एल. होम पेज को देखें।
http://www.w3.org/TR/2005/PR-xml-id-20050712/इवैल्यूएशन एंड रिपोर्ट लैंग्वेज (ई. ए. आर. एल. 1.0) (Evaluation and Report Language (EARL) 1.0) के लिए पहला सार्वजनिक प्रक्रिया प्रारूप (working draft) इवैल्यूएशन एंड रिपेअर टूल्स (The Evaluation and Repair Tools) कार्यरत समूह द्वारा विमोचित किया है। EARL परीक्षण परिणामों को एक विक्रेता निष्प्रभाव (वेन्डर-न्यूट्रल) और प्लेटफार्म-स्वतंत्र (platform independent) आकार में अभिव्यक्त करता है और वेब सुगम्यता मूल्यांकन उपकरणों (Web accessibility evaluation tools) के मध्य परीक्षण परिणामों के विनिमय (आदान-प्रदान) के लिए प्रयोग होता है। EARL वेब गुणवत्ता प्रत्याभूति और मान्यकरण (वैद्यता) (Web quality assurance and validation) के लिए एक शब्दावली भी मुहैया कराता है। वेब सुगम्यता प्रारंभिक कार्यवाही (Web Accessibility Initiative) को देखें।
http://www.w3.org/TR/2005/WD-EARL10-Requirements-20050711/
अन्तिम आह्वान (Last
Call) : एक्स लिंक 1.1 (X Link 1.1)एक्स.एम.एल. लिंकिंग लैंग्विज (एक्स लिंक 1.1) का अन्तिम आह्वान (Last Call) कार्यरत प्रारूप एक्स.एम.एल. मूल कार्यरत समूह द्वारा विमोचित किया है। टिप्पणियाँ 26 अगस्त तक आमंत्रित हैं। एक्स. लिंक 1.1 भाषा में अवयवों (elements) को सम्मिलित करने की अनुमति है जिससे संसाधनों के मध्य संबंध स्थापन एवं व्याख्या की व्यवस्था की जा सके। यह एक्स.एम.एल. वाक्य विश्लेषण (syntax) का प्रयोग सरल एकदिशीय हाइपर लिंक (Hyperlink) के साथ-साथ ज्यादा जटिल कड़ियों की व्याख्या हेतु करता है। एक्स.एम.एल. होम पेज को देखें।
http://www.w3.org/TR/2005/WD-xlink11-20050707/
कार्यप्रणाली प्रारूप:
स्टेट चार्ट एक्स.एम.एल. (State Chart XML) (SCXML)वॉइस ब्राउजर कार्यरत समूह ने स्टेट चार्ट एक्स.एम.एल. (SCXML) स्टेट मशीन नोटेशन फॉर कन्ट्रोल ऐबस्ट्रेकशन 1.0.(State Machine Notation for Control Abstraction 1.0) का पहला सार्वजनिक प्रक्रिया प्रारूप का विमोचन किया है। एस.सी. एक्स.एम.एल.(SCXML) एक यू.एम.एल. (UML) हेरल स्टेट तालिका (UML Harel State Tables) तथा सी.सी.एक्स.एम.एल. (CCXML) पर आधारित कार्यान्वयन वातावरण (execution environment) है। एस.सी.एक्स.एम.एल.(SCXML) वॉइस एक्स.एम.एल. 3.0, सी.सी.एक्स.एम.एल. (CCXML) 2.0 के साथ में नियन्त्रित भाषा (Control Language) के लिए एक उम्मीदवार है तथा बहु-रूपात्मक अन्योन्यक्रिया कार्यरत समूह (Multimodal Interaction Working Group) द्वारा विकासरत प्रमाणिक भाषा है। वॉइस ब्राउजर (Voice Browser) होम पेज को देखें।
http://www.w3.org/TR/2005/WD-scxml-20050705/
कार्यप्रणाली प्रारूप:
प्लेटफार्म फॉर प्राइवेसी प्रेफरॅन्सेज (P3P) 1.1प्लेटफार्म फॉर प्राइवेसी प्रेफरॅन्सेज पी3पी का आधुनिक कार्यप्रणाली प्रारूप पी3पी (P3P) विनिर्देशन कार्यरत समूह द्वारा विमोचित किया है। पी3पी (P3P) वेबसाइट गोपनीय नीतियों के पढ़ने की प्रक्रिया को सरल और स्वचालित करता है, वेब में विश्वास और भरोसे को बढ़ावा देती है। W3C कार्यशालाओं तथा प्राइवेसी समुदाय द्वारा दिये गए सुझावों के आधार पर पी3पी संस्करण (version) 1.0 (P3P 1.0) में एक नये विस्तार और बाध्यकारी प्रक्रम (binding mechanism) का प्रावधान है। यह प्रारूप पी3पी (P3P1.0) की सारी अशुद्धियों को भी सम्मिलित करता है। प्राइवेसी और पी3पी (P3P) के बारे में पढ़े।
http://www.w3.org/TR/2005/WD-P3P11-20050701/Copyright © 1994-2008W3C ® (MIT, ERCIM, Keio), All Rights Reserved. W3C liability, trademark, document use and software licensing rules apply. Your interactions with this site are in accordance with our public and Member privacy statements.