6 सितंबर 2011- आज ,इंटनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर स्टैनडर्डाइजेशन (आइ एस ओ) और इंटनेशनल इलेक्ट्रोटेक्निकल कमिशन (आइ इ सी) ने वर्ल्ड वाईड वेब संघ (डबल्यू3सी) और संयुक्त प्रौद्योगिकी समिति जेटीसी 1, सूचना प्रौद्योगिकी के डबल्यू3सी वेब सर्विस प्रौद्योगिकी पैकेज का आइ एस ओ/ आइ इ सी अंतरराष्ट्रीय मानक के रुप में औपचारिक स्वीकृति की घोषणा की। आइ एस ओ/ आइ इ सी जेटीसी 1 मानकों की तरह, ये व्यापक रुप से काम में आने वाली तकनीकियाँ अब राष्ट्रीय संस्थाओं की औपचारिक मान्यता से लाभ उठाती हैं, जो अंतरसंक्रीयता को बढ़ावा देगा और बाजार विखंडन को कम कर सभी उपभोक्ताओं को लाभ पहुँचाएगा।
जेफ जाफे, डबल्यू3सी सी इ ओ ने कहा “यह अच्छी खबर है जो यह सुनिश्चित करता है कि लोग वेब का प्रयोग अब कहीं भी, किसी भी डिवाइस पर कर सकते हैं।” “वैश्विक आइ सी टी अंतरसंक्रीयता बढ़ाने के लिए डबल्यू3सी सदस्यता ने जेटीसी 1 समूह के साथ सहयोग का मजबूत समर्थन किया है। वेब सेवा, डिवाइस और लोगों के विस्तार के लिए डबल्यू3सी का ओपन वेब मंच अंतरसंक्रीयता मंच विकल्प की ओर अग्रसर है। जैसे ही ये तकनीकियाँ स्थिर मानक बन जाएंगी, डबल्यू3सी समूह के राष्ट्रीय संघ द्वारा मान्यता, प्रक्रिया और राजस्व रहित पेटेंट नीति की महत्ता बढ़ेगी।”
डबल्यू3सी की वेब सेवा तकनीकियों का पैकेज सबसे पहले आइ एस ओ/ आइ इ सी जेटीसी 1 पब्लिकली अवेलेबल स्पेसीफिकेशन (पी ए एस) को जनवरी 2011 में पेश किया गया था। पैकेज में आठ स्पसिफिकेशन, जिसमें एस ओ ए पी 1.2, एम टी ओ एम, अड्रेसिंग 1.0 और पॉलिसी 1.5 शामिल हैं, जो संदेश आधारित सेवा तकनीकि के लिए मूल विनिर्देश है जिसे उद्योग द्वारा दुनिया भर में अपनाया गया है। नवम्बर 2010 से डबल्यू3सी जेटीसी 1 पी ए एस मान्यताप्राप्त जमाकर्ता है और वर्तमान आठ मान्यताप्राप्त संघओं में से एक है। पब्लिकली अवेलेबल स्पेसीफिकेशन प्रक्रिया के तहत, वैध पी ए एस जमाकर्ता के रुप में मान्यताप्राप्त संघ अपने विनिर्देश मान्य अंतरराष्ट्रीय मानक बनने के लिए सीधे जेटीसी 1 को राष्ट्रीय संस्था मतदान के लिए भेज सकते हैं।
करेन हिग्गीवॉटम, आइ एस ओ/ आइ इ सी जेटीसी 1 अध्यक्ष ने कहा “आइ एस ओ/ आइ इ सी जेटीसी 1 डबल्यू3सी के महत्वपूर्ण कार्य लेने के इस पहले और सफल अवसर पर बहुत प्रसन्न है और इसे औपचारिक रुप से आइ एस ओ/ आइ इ सी मानक की मान्यता प्रदान की है।” “हम मजबूत और रचनात्मक संबंध की कामना करते हैं।”
डबल्यू3सी ने प्रक्रियाएं और अन्य नीतियाँ विकसित की हैं जो उच्च स्तर के, सर्वसम्मति प्रेरित मानकों को बढ़ावा देता है, जिसमें कई वेब की शक्ति बढ़ाते हैं। आइ एस ओ और आइ इ सी की अनुमति डबल्यू3सी प्रौद्योगिकी और मार्गदर्शन के स्वीकरण को बढ़ाती है। कई राष्ट्रीय संघों में आइ एस ओ और आइ इ सी ब्रैंड डबल्यू3सी ब्रैंड से अधिक प्रचलित होंगे। कुछ मामलों में, जैसा कि अधिप्राप्ति, एक देश को आइ एस ओ/ आइ इ सी मानकों के प्रयोग की आवश्यकता हो सकती है। इन कारणों से डबल्यू3सी को लगता है कि अंतरराष्ट्रीय मानक के रुप में जेटीसी 1 द्वारा डबल्यू3सी मानकों को औपचारिक मान्यता परिनियोजिता बढ़ाएगा, विखंडन कम करेगा और सभी उपभोक्ताओं को अधिक अंतरसंक्रीयता प्रदान करेगा।
लिसा रेचल, आइ एस ओ/ आइ इ सी जेटीसी 1 सचिव ने कहा “आइ एस ओ/ आइ इ सी जेटीसी 1 के सचिवालय के रुप में, अमेरिकन नैशनल स्टैन्डर्डस इन्सटिट्यूट (ए एन एस आइ) आइ एस ओ/ आइ इ सी जेटीसी 1 और डबल्यू3सी के बीच सफल सहयोग पर बहुत गर्व है।” “डबल्यू3सी विनिर्देश के अनुमोदन ने एक बार और औपचारिक मानक प्रक्रिया और संघ के बीच मजबूत सहयोग को दर्शाया है।”
डबल्यू3सी आशा करता है कि उसकी अगली प्रस्तुती वेब कन्टेन्ट ऐक्सेसबिलिटी गाईडलाइन्स (डबल्यू सी ए जी) 2.0 होगी। डबल्यू3सी और आइ एस ओ/ आइ इ सी जेटीसी 1 पी ए एस प्रस्तति प्रक्रिया के विषय में और जानकारी के लिए डबल्यू3सी पी ए एल एफ ए क्यू (W3C PAS FAQ) देखें।
वर्ल्ड वाईड वेब संघ (डबल्यू3सी) एक अंतरराष्ट्रीय संघ है जहाँ सदस्य संघ, पूर्ण कालिक स्टाफ और जनता एक साथ मिलकर वेब मानकों के विकास के लिए कार्य करती है। डबल्यू3सी अपना कार्य मुख्य रुप से वेब मानकों के निर्माण और वेब के सुनिश्चित दीर्घकालिक विकास के लिए निर्मित दिशानिर्देश द्वारा करता है। 325 से अधिक संगठन संघ के सदस्य हैं। यूएसए में एमआइटी कंप्यूटर साइंस ऐन्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेन्स लैबोरेटरी(एम आइ टी सी एस ए आइ एल), यूरोपियन रीसर्च कॉन्सोरशियम फॉर इन्फॉरमैटिक्स ऐन्ड मैथेमैटिक्स (इ आर सी आइ एम) फ्रांस मुख्यालय, और जापान की कीओ विश्वविद्यालय द्वारा डबल्यू3सी संयुक्त रुप से चलाया जाता है और अतिरिक्त कार्यालय पूरे विश्व में है। अधिक जानकारी के लिए http://www.w3.org/ देखें।
आइ एस ओ विश्व में अंतरराष्ट्रीय मानकों का सबसे बड़ा विकासक और प्रकाशक है। 2010 के अन्त तक आइ एस ओ कुछ 163 देशों के राष्ट्रीय मानक संस्थान का नेटवर्क बन गया था। आइ एस ओ के 100 से अधिक सदस्य विकासशील देशों से हैं। आइ एस ओ के वर्तमान पोर्टफोलियो में 18600 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मानक हैं और आइ एस ओ का कार्यक्रम पारंपरिक क्रियाकलाप, जैसे कि कृषि और निर्माण के लिए मानक से लेकर मकैनिकल इंजीनियरिंग, उत्पादन और वितरण, परिवहन, चिकित्सा उपकरण, वातावरण, सुरक्षा, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी और अच्छे व्यवहार और सेवा तक है।
आइ इ सी (इंटरनैशनल इलेक्ट्रोटेक्निकल कमिशन) विश्व का अग्रणी संगठन है जो सभी इलेक्ट्रीकल, इलेक्ट्रॉनिक और संबंधित प्रौद्योगिकियों-जिसे सामुहिक रुप से इलेक्ट्रोटेक्नॉलिजी कहते हैं, के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों का निर्माण और प्रकाशन करते हैं।
आइ इ सी अंतरराष्ट्रीय मानक प्रौद्योगिकियों के विस्तृत श्रृंखला में पावर जेनरेशन, घरेलु और कार्यालय उपकरणों तक संचार और वितरण, सेमिकन्डक्टर, फाइबर ऑप्टिक्स, बैटरी, नैनोटेक्नॉलजी, सौर्य उर्जा और समुद्री उर्जा परिवर्तक आदि शामिल हैं। जहाँ भी आप विद्युत और इलेक्ट्रॉनिक्स पाते हैं, आप आइ इ सी सहायक सुरक्षा और प्रदर्शन, इलेक्ट्रीकल एनर्जी एफिशिएन्सी और नवीनीकरण योग्य उर्जा पाएंगे। आइ इ सी कन्फर्मिटी असेसमेन्ट सिस्टम जो उस उपकरण को प्रमाणित करता है, व्यवस्था अथवा संघटक उसके अंतरराष्ट्रीय मानक को समान बनाता है। www.iec.ch
Ian Jacobs, <ij@w3.org>, +1.718.260.9447